2019
क्या आप सोचते हैं कि भारत का संविधान शक्तियों के कठोर पृथक्करण के सिद्धांत को स्वीकार नहीं करता है, बल्कि यह ‘नियंत्रण और संतुलन’ के सिद्धांत पर आधारित है? स्पष्ट कीजिए।
2019
न्यायालयों द्वारा विधायी शक्तियों के वितरण से संबंधित विवादास्पद मुद्दों के समाधान से ‘संघीय सर्वोच्चता का सिद्धांत’ और ‘सामंजस्यपूर्ण निर्माण’ उभर कर सामने आए हैं। व्याख्या कीजिए।
2019
फ्रांस भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्षता के दृष्टिकोण से क्या सीख सकता है?
2019
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत किसी जनप्रतिनिधि को किन आधारों पर अयोग्य ठहराया जा सकता है? ऐसे व्यक्ति को उसकी अयोग्यता के विरुद्ध उपलब्ध उपचारों का भी उल्लेख करें।
2019
संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति सीमित शक्ति है और इसे पूर्ण शक्ति में विस्तारित नहीं किया जा सकता है। इस कथन के प्रकाश में बताएं कि क्या संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संसद अपनी संशोधन शक्ति का विस्तार करके संविधान के मूल ढांचे को नष्ट कर सकती है?
2019
“स्थानीय स्वशासन की संस्थाओं में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का भारतीय राजनीतिक प्रक्रिया के पितृसत्तात्मक चरित्र पर सीमित प्रभाव पड़ा है।” टिप्पणी कीजिए।
2019
“अटॉर्नी जनरल भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार और वकील है।” चर्चा करें।
2019