Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount: लाडकी बहीण योजना के चौथी किस्त में आपको ₹3000 या ₹7500 मिलेंगे

Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount: महिलाओं के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 28 जून 2024 को मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना शुरू करने की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत अब तक राज्य की 2.5 करोड़ से अधिक महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं। जबकि 2 करोड़ से अधिक महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं और उन्हें लाभ मिलना शुरू हो गया है।

कुछ दिन पहले राज्य सरकार की तरफ से तीसरी किस्त जारी की गई थी, तीसरी किस्त में लाखों महिलाओं को ₹1500 मिले जबकि लाखों महिलाओं को ₹4500 मिले थे। तीसरी किस्त के बाद अब चौथी किस्त की बारी है, चौथी किस्त में महिलाओं को ₹3000 से ₹7500 मिलेंगे। अगली किस्त में आपको कितने पैसे मिलेंगे, इसकी पूरी जानकारी हम आपको नीचे बताएंगे।

Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount
Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount

Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount

पोस्ट का नामLadki Bahin Yojana 4th Kist Amount
योजनामुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना
शुरू किसने कियासीएम एकनाथ शिंदे जी के द्वारा
राज्यमहाराष्ट्र
साल2024
लाभार्थीराज्य की महिलाएं
किस्त की राशिप्रति महीना ₹1500 मिलेंगे
अगली किस्त कितनी मिलेगी₹3000 से ₹7500 रूपये तक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत अब तक राज्य की करोड़ों महिलाओं को पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि मिल चुकी है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार जी ने एक कार्यक्रम के दौरान दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि दिवाली से पहले सरकार महिलाओं को अक्टूबर और नवंबर की किस्त एक साथ प्रदान करने जा रही है, यानी अगली किस्त में भी आपको ₹3000 मिलेंगे। हालांकि जिन महिलाओं को एक भी किस्त का लाभ नहीं मिला है उन्हें ₹7500 मिलेंगे। आपको कितना मिलेगा इसकी जानकारी हमने नीचे दी है।

इन महिलाओं को ₹3000 मिलेंगे

Ladki Bahin Yojana 4th Kist Amount: मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में तीसरी किस्त की राशि जमा करा दी गई है। तीसरी किस्त में लाखों महिलाओं को ₹1500 और लाखों महिलाओं को ₹4500 मिले हैं। जिन महिलाओं को ₹1500 और ₹4500 की किस्त मिल चुकी है, उन्हें अगली किस्त में ₹3000 मिलेंगे।

इन महिलाओं को ₹7500 मिलेंगे

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत जिन महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हो गए हैं और जिन्हें एक भी किस्त नहीं मिली है, उन्हें अगली किस्त में ₹7500 मिलेंगे। अगर आप अभी भी योजना के लाभ से वंचित हैं तो सबसे पहले आपको अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना चाहिए, ताकि बिना किसी परेशानी के आपको पैसे मिल सकें।

लाडकी बहीण योजना की चौथी किस्त कब मिलेगी

हाल ही में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार द्वारा एक कार्यक्रम के दौरान माझी लड़की बहन योजना की चौथी किस्त के संबंध में एक विशेष घोषणा की गई थी, जिसके अनुसार अक्टूबर और नवंबर की किस्त 10 अक्टूबर तक राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में जमा कर दी जाएगी।

दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना के तहत दिवाली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया जा रहा है। जी हां, जल्द ही महिलाओं को चौथी और पांचवीं किस्त की राशि मिलेगी। रक्षाबंधन की तरह ही इस बार भी महिलाओं को 2 किस्तों का पैसा एक साथ मिलेगा। पहली, दूसरी और तीसरी किस्त की राशि पाने वाली महिलाओं को अगले दिन ₹3000 मिलेंगे, जबकि योजना के लाभ से वंचित महिलाओं को ₹7500 मिलेंगे।

WhatsApp